मुश्किलें दिलों के इरादों को आजमाएंगी,
आँखों के पर्दों को निगाहों
से हटाएँगी,
गिरकर भी हम को संभलना होगा,
ये ठोकरें ही हमको चलना
सिखाएंगी।
जीत की ख़ातिर बस जूनून चाहिए,
जिसमें उबाल हो ऐसा खून
चाहिए,
ये आसमां भी आ जाएगा ज़मीं पर,
बस इरादों में जीत की गूँज
चाहिए I
ना थके कभी पैर ना कभी हिम्मत हारी है
हौंसला है ज़िन्दगी में कुछ कर दिखाने
का
इसलिए अभी भी सफर जारी है !
मेरी मंज़िल मेरे करीब है,
इसका मुझे एहसास है, गुमान नहीं मुझे इरादों पर अपने,
ये मेरी सोच और हौंसलों का विश्वास है!!
बुलंद हो होंसला तो मुठी में हर मुकाम है,
मुश्किले और मुसीबते तो ज़िंदगी में आम
है,
ज़िंदा हो तो ताकत रखो बाज़ुओ में लहरो के
खिलाफ तैरने कि,
क्योकि लहरो के साथ बहना तो लाशो का काम
है!!
ये मत सोच कि तुने बहुत मुश्किल सहि हैं,
सोच हालात का गुलाम बन जाता तो क्या
होता।
हालात को अपने मुताबिक बदलना पड्ता हैं,
वरना आज तक कोइ भि सफल ना होता॥